फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस हादसे की जांच तेज, अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार रात स्योहारा-मेवानवादा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रखे बड़ा पत्थर से टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ था इंजन
विज्ञापन


- अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। मंगलवार रात्रि स्योहारा-मेवानवादा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर असामाजिक तत्वों द्वारा रखे हुए बड़े पत्थर से नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के टकराने के मामले की जांच तेज हो गई है। डीआरएम सहित आधा दर्जन रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए है। रेलवे विभाग ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

मंगलवार की रात्रि 7:17 पर नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी (12091) स्योहारा रेलवे स्टेशन से निकली। स्योहारा से मेवानावादा स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा रखे गए लगभग 80 किलोग्राम वजन के पत्थर से ट्रेन टकरा गई थी। इससे इंजन गार्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रेन पायलट और मैनेजर की सूझबूझ के चलते गाड़ी रोकी गई। घटना की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। रेलगाड़ी में उस समय लगभग 1100 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। 23 मिनट का समय पत्थर को रेलवे ट्रेक से हटाने के में लगा था। इसके बाद ट्रेन को आगे भेजा गया था। इस दौरान पीछे से आ रही जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट रोकना पड़ा था।
विज्ञापन








डीआरएम सहित उच्च अधिकारियों ने किया दौरा



बुधवार को दस बजे डीआरएम राजकुमार, सहायक परिचालन प्रबंधक कपिल शर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर, सीओ जीआरपी, ट्रेफिक निरीक्षक आदि ने स्योहारा रेलवे स्टेशन और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। चार घंटे तक रेलवे अधिकारियों से वार्ता की थी।
विज्ञापन




रेलवे ट्रेक पर इतना बड़ा पत्थर कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है। बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा रेलवे की धाराओं में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। - विजय शंकर पाण्डेय, स्टेशन अधीक्षक स्योहारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें