फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रतिदिन 20 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर हैदरपुर वेटलैंड, बीआईटी संस्थान और नेहरू स्टेडियम में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने प्रतिदिन कम से कम किसी एकांत स्थान पर 20 मिनट का ध्यान अवश्य करने की सलाह दी।
अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की शाखा ने शनिवार को हैदरपुर वेटलैंड के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में ध्यान कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर ध्यान किया। इस दौरान देहरादून से भारतीय वन्य जीव संस्थान, नमामि गंगे, जल प्रोजेक्ट की श्वेता, स्वाति एवं आशीष गुर्जर के साथ शिक्षक समन्वयक सुबोध भार्गव एवं सर्वेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बीआईटी संस्थान में चेयरमैन डॉ अनिल सिंह, निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल, आर्ट ऑफ लिविंग की योगाचार्या रश्मि गुप्ता ने ध्यान के लिए अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ मधु अग्रवाल, उमंग वत्सल ने विचार व्यक्त किए। योगाचार्य पंकज मिश्रा ने छात्रों को योगाभ्यास कराया।
वहीं, गोविंदा मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने नेहरू स्टेडियम ध्यान का अभ्यास किया। राकेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कम से कम किसी एकांत स्थान पर 20 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशाराम, सोरन सिंह परिहार, दिनेश चौहान, एड. गणेश ठाकुर, राकेश रस्तोगी, अशोक यादव, चरण सिंह, पीवी रस्तोगी, संजीव बिश्नोई, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें