फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रतिबंधित पशु के कटान में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। ग्राम इस्माइलपुर दमी उर्फ नकीपुर में दस दिन पूर्व लेबड़ा नदी के पास दो गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात में केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने इस मामले में प्रभारी दरोगा ललित कुमार को निलंबित कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव धौलपुरी निवासी शफीक पुत्र वहीद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक इनोवा कार व प्रयुक्त औजार बरामद कर उसका चालान कर दिया। शब्बू व रिहान निवासी ग्राम दौलपुरी थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद, अजीम निवासी ग्राम सीकमपुर पांडे, थाना मुढापांडे जनपद मुरादाबाद, गुलाम मुस्तफा निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मुढापांडे जनपद मुरादाबाद व अतहर निवासी ढकिया थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें