फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से चलेंगी मसूरी और सिद्धबली जनशताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से चलेंगी मसूरी और सिद्धबली जनशताब्दी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते रद्द की गई दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे 21 जून से शुरू करेगा। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन 21 जून से फिर से शुरू हो रहा है। मसूरी स्पेशल ट्रेन 24041 दिल्ली से 21 जून को देहरादून के लिए रवाना होगी।
नजीबाबाद से गुजरने वाली मसूरी 24042 देहरादून से 22 जून को वापसी में चलकर दिल्ली के लिए वाया नजीबाबाद गुजरेगी। उधर दिल्ली के लिए ही कोटद्वार से गढ़वाल एक्सप्रेस के स्थान पर चल रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 04047 कोटद्वार से 21 जून को वाया नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में सिद्धबली जनशताब्दी 04048 दिल्ली से कोटद्वार के लिए पूर्व की भांति नजीबाबाद होते हुए गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो कोटद्वार क्षेत्र के नागरिकों के लिए दिल्ली जाने का प्रमुख रेल साधन है। मसूरी और जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से जनपद वासियों को दिल्ली आवागमन करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें