फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Bijnor: किसान की हत्या मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित, TV एक्टर ने बरसाईं थी गोलियां

Wed, 06 Dec 2023 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खेत की मेढ़ के विवाद में चली गोली ने युवक की जान ले ली। टीवी एक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन, आरोपी एक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में खेत की मेढ़ के विवाद में हुए गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में आखिरकार पुलिस कर्मियों पर गाज गिर ही गई। बढ़ापुर थाना अध्यक्ष, हल्का दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सीओ भी इस पूरे मामले में सही ढंग से जांच नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा में टेलीविजन एक्टर भूपेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी किसान परिवार पर लाइसेंस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। किसान के एक बेटे गोविंदा की गोली लगने से मौत हो गई जबकि पिता और दूसरा बेटा गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों पिता-पुत्र का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेत की मेढ़ को लेकर हुए गोलीकांड की अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जांच की।

यह भी पढ़ें: UP: मंडी में दो रुपये किलो बिक रही गोभी, लागत निकालना भी नहीं आसान, खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण का समय से निस्तारण नहीं करने के संबंध में उप निरीक्षक सुमित राठी थानाध्यक्ष बढ़ापुर, उप निरीक्षक यासीन व आरक्षी कृष्ण कुमार की लापरवाही रही। क्षेत्राधिकारी नगीना संग्राम सिंह का शिथिल पर्यवेक्षण पाया गया है।

 

एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष बढ़ापुर सुमित राठी दरोगा यासीन और सिपाही कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले में सीओ नगीना भी ढुलमुल रवैया अपनाए रहे। चर्चा है कि उन पर भी गाज गिर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें