फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी पर शांत हुए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि चचेरी बहन घायल हुई। हादसे से गुस्साए परिवार वालों ने हंगामा किया। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी पर शांत हुए।
मंगलवार को आदमपुर गांव निवासी अभिषेक (17) पुत्र जितेंद्र सिंह अपनी चचेरी बहन सलोनी (18) पुत्री रणजीत सिंह नगीना रोड स्थित फैक्टरी में छोड़ने जा रहा था। बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर श्री हॉस्पिटल के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल युवती को निकट के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए वहां भी हंगामा किया। सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ चांदपुर सर्वम सिंह, शहर कोतवाल अमित कुमार, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मौके पहुंचे। परिजनों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

करीब 11 बजे तक हंगामा चला। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आखिरकार पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।



दो दिन पहले ही गांव आया था किशोर
किशोर अभिषेक हरिद्वार में रहकर काम करता है। वह सोमवार को ही गांव आदमपुर आया था। परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें