फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की आत्महत्या में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सक की आत्महत्या में हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। पशु सेवा केंद्र बरूकी में कार्यरत पशु चिकित्सक की एक माह पूर्व गोली लगने से हुई मौत के प्रकरण में पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व पशु चिकित्सक के पिता की एक वीडियो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन

सहारनपुर के मोहल्ला संतनगर निकट पुलिस चौकी नुमाइश कैंप निवासी डॉ. सुशील कुमार (45) पुत्र मांगेराम पशु सेवा केंद्र बरूकी में पशु धन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात थे। तीन नवंबर को पशुधन प्रसार अधिकारी का बरूकी में ही उनके सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में गोली लगा शव बरामद हुआ था। शव के पास 315 बोर तमंचा भी पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। तीन दिसंबर को मृतक पशु चिकित्सक की पत्नी कविता सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे पास पति को गोली लगने की सूचना उनके प्राइवेट सहायक आकाश ने दी थी। जैसे ही मुझे सूचना मिली तो मैं बेहोश हो गई थी, तभी से परिजन अस्पताल में उपचार करा रहे थी। मेरे पति की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने पशु चिकित्सक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में कुछ दिन पूर्व सुशील के पिता मांगेराम की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें