फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगी नगर पालिका की दुकानों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द होगी नगर पालिका की दुकानों की नीलामी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में खस्ताहाल संपर्क मार्ग के निर्माण सहित कई प्रस्ताव पारित हुए। पालिका द्वारा बनवाई गईं दुकानों की नीलामी होगी। नामित सदस्यों ने स्लाटर हाउस क्षेत्र में दुकानें निर्माण कराने का मुद्दा उठाया।
नगरपालिका परिषद के सभागार में चेयरपर्सन सबिया निशात, ईओ विजयपाल सिंह, आरआई विपिन चौहान की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कान्हा पशु आश्रय स्थल पर निर्मित 43 दुकानों की नीलामी और क्षेत्र के खस्ताहाल संपर्क मार्ग के निर्माण कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में वक्फ निगम द्वारा नगरपालिका परिषद की भूमि पर कराए जा रहे राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कार्य ठप होने का मामला उठा। बोर्ड ने वक्फ निगम की उदासीनता के कारण लंबे अर्से बाद भी डिग्री कॉलेज भवन निर्माण पूरा न होने पर वक्फ निगम को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। डिग्री कॉलेज भवन निर्माण शीघ्र पूरा न होने पर वक्फ निगम से नगरपालिका परिषद की भूमि वापस करने की मांग का प्रस्ताव बोर्ड भेजेगा।
विज्ञापन

बैठक में नामित सदस्यों रामपाल और आशु अग्रवाल ने स्लाटर हाउस क्षेत्र में दुकानों के निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड की बैठक में सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली, अफजाल अहमद, इनाम अली, यशपाल सहित नगरपालिका परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें