फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने अवैध निर्माण गिराने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने अवैध निर्माण गिराने का लिया निर्णय
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका प्रशासन ने पालिका की आराजी व सरकारी नाले नालियों को पाट कर उस पर अवैध निर्माण कर मकान व दुकानें बनाने वाले लोगों को नोटिस देकर अवैध निर्माण गिराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पालिका की आराजी पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को खिलाफ पालिका का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में ऐसे 21 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने पालिका की आराजी व सरकारी नाले नालियों को पाटकर उस पर अवैध निर्माण कर लिया है। ईओ ने बताया कि ऐसे सभी अवैध कब्जा करने वाले 21 लोगों की दुकानों व मकानों पर आज सोमवार से चेतावनी नोटिस चस्पा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पालिका की आराजी पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी अवैध स्थायी और अस्थायी निर्माण गिराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने बताया की पालिका की टीम लोगों से चार दुकानें खाली कराकर अपना ताला लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें