फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रही भाजपा

विज्ञापन
बिजनौर में काकरान वाटिका में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बोले सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रही भाजपा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि मेरठ सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से हो रहा है। आजादी के बाद भाजपा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे संत को सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बाकी पार्टी परिवार विशेष के लिए भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से समाज का मार्गदर्शन कर भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार में कानून व्यवस्था बहुत खराब थी और गुंडे व भ्रष्टाचारियों को ही बढ़ावा दिया जाता था। योगी सरकार में सभी वर्ग सुरक्षित हैं। महिलाएं किसी भी समय कहीं भी आ जा सकती हैं। डॉ. अमित नारायण ने कहा कि यूपी में योगी सरकार व देश में मोदी सरकार ने देश को कोरोना की भयावह स्थिति से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेपी अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान मनोबल बढ़ाया है। भाजपा नेता सीताराम राणा, ऐश्वर्य चौधरी व अधिवक्ता गजेंद्रपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक पवन कुमार की देखरेख में हुआ और संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, अनुज त्यागी, जिला बार के पूर्व सचिव नवदीप सिंह, प्रबुद्ध वर्ग जिला सहसंयोजक यशपाल विश्वकर्मा, सत्यवीर त्यागी, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. नवनीत गर्ग, विनय राणा, संजीव गुप्ता, मंदीप चौधरी, टिंकू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें