माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन 23 को बिजनौर में
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने के मांग के लिए जनपद मुख्यालय पर 23 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
आरएसएम इंटर कालेज में हुई बैठक में जिला मंत्री ने कहा कि जनपद में पांच दिसंबर तक जनपदीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाना है। जिसमें अनिल कुमार प्रांतीय मंत्री चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी शाखा अध्यक्ष व शाखा मंत्री अपनी शाखा के प्रतिनिधि की सूची 23 नवंबर तक जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष को सौंप दें। जिला मंत्री ने शिक्षकों से 23 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर पहुंचकर धरने को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में अतुल कुमार, चेतन कुमार, सुनील कुमार, असित कुमार, विकास अग्रवाल, मुकेश कुमार, शांति प्रकाश, नीरज, गायत्री देवी, पुष्पा गहलोत, आदेश कुमारी, रीना रानी, अतर सिंह देवराज सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गौरव शर्मा, उधम सिंह रहे। अध्यक्षता अनिल कुमार देवरा ने की। शाखा उपमंत्री अरविंद कुमार के संचालन किया।