फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओयू : विदुर प्रेरणा एवं जी पंडित जी के बीच हुई साझेदारी

Tue, 22 Jul 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में सोमवार को जिला प्रशासन एवं सीबीबीसी वंडर्स प्राइवेट लिमिटेड (ब्रांड नाम- जी पंडित जी) के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य जिले की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक, सात्विक व पर्यावरण अनुकूल पूजा सामग्री को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

यह पहल वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को सशक्त करेगी। बिजनौर जनपद में संचालित कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हवन सामग्री, गोबर दीपक, धूप बत्ती, ऑर्गेनिक खाद, आम की लकड़ी से बने हवन पैक, मंदिर किट आदि का निर्माण किया जा रहा है। विदुर प्रेरणा द्वारा इन उत्पादों को पीडीएस दुकानों, एसएचजी मोबाइल वैन, स्थानीय मेले और एसएचजी संचालित दुकानों के माध्यम से खुदरा स्तर पर पहुंचाना है। यह समझौता हस्तक्षर तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा महिलाओं का हुनर
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि अब समूह की महिलाओं का हुनर को जी पंडित जी ब्रांड के तहत इन उत्पादों की ई-कॉमर्स वेबसाइट, आउटलेट्स, धार्मिक मेलों एवं यात्राओं में बिक्री के प्लेट फार्म मिलेंगे। इस एमओयू से उत्पाद विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रशिक्षण और पैकेजिंग के लिए दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंपनी के सीइओ कुलरंजन, बीकानेर मिष्ठान के निदेशक सौरभ अग्रवाल, वीरेंद्र यादव डिप्टी कमिश्नर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें