नांगलसोती-लालपुरमान से बरकातपुर चीनी मिल जाने वाला बदहाल नहर पटरी मार्ग। संवाद
नांगलसोती। लालपुरमान से बरकातपुर चीनी मिल तक करीब दो किलोमीटर नहर पटरी मार्ग कच्चा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पेराई सत्र के दौरान गांव लालपुर मान, महमसापुर, चमरौला, अभिपूरा, मायापुरी, सैदपुरी गांव के किसान इसी मार्ग से गन्ना लेकर चीनी मिल में जाते हैं। किसान परवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, संदीप, दीपक आदि का कहना है कि कई बार जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन से मार्ग को पक्का कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की।