फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए रोज लगाने होंगे 20 हजार से ज्यादा टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य प्राप्ति के लिए रोज लगाने होंगे 20 हजार से ज्यादा टीके
विज्ञापन

बिजनौर। निर्धारित समय में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अगले तीन महीने में 20 हजार से अधिक टीके रोज लगाने होंगे। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयार है, लेकिन टीकाकरण केंद्रों पर घटती संख्या चिंता बढ़ा रही है। यह भी तब है जब सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी कर रही है। जिलेवासी जागरूक न हुए तो हो सकता वे खुद संक्रमित होने के साथ अपने परिजनों को भी संक्रमित कर कर दें।
जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से आजादी दिलाने के लिए दिसंबर 2021 तक टीकाकरण को पूरा करना है। जिले में 27 लाख सात हजार 905 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार तक 14 लाख 76 हजार 263 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। अभी टीकाकरण के लिए तीन महीने का समय है। रविवार को टीकाकरण नहीं होता है तो शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। इसका मतलब है कि पहली डोज महीने में केवल 22 दिन ही लग पा रही है। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और टीकाकरण के लिए तीन महीने ही बचे हैं।
विज्ञापन

तीन महीनों में केवल 66 दिन ही टीकाकरण होगा, उसमें भी नवरात्र, दशहरा, दीपावली, गंगा स्नान, बड़ा दिन आदि का अवकाश भी शामिल रहेगा। ऐसे में टीकाकरण के लिए काफी जद्दोजहद करनी होगी। हर रोज 20 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण करना होगा जबकि वर्तमान में करीब 12 हजार लोग ही टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं। विभाग के पास स्टाफ या डोज की कमी नहीं है लेकिन अब जनता का रुझान टीकाकरण के प्रति कम होता जा रहा है। टीकाकरण खुद ही नहीं परिजनों की सुरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी है। बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा बड़ों के टीकाकरण पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

टीकाकरण सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी
टीकाकरण के नोडल प्रभारी डा.जेपी सिंह के अनुसार टीकाकरण न कराने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। इनका टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए बड़े कैंप भी लगाए जा रहे हैं। उनके अनुसार टीकाकरण नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सभी जल्द से जल्द टीकाकरण कराकर कोरोना को हराने में विभाग की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें