फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट का अहम योगदान
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्ट का महत्व बताया गया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिला अस्पताल सभागार में हुए कार्यक्रम में सीएमएस डा. अरुण पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट के बिना स्वास्थ्य सेवाएं पूरी नहीं हो सकती हैं। फार्मासिस्ट आनंद प्रकाश, जेडी सकलानी, राम सिंह ने फार्मासिस्ट द्वारा किए जाने वाले काम बताए। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने छात्राओं को फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार आदि के बारे में बताया। इस दौरान एसके अमोली, राजेंद्र कुलभूषण, रामअवतार गुप्ता, निपेंद्र, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, कविता रानी, मोहम्मद ताजिम, तुषार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं ग्रेट फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट एसके असमोली ने फार्मासिस्ट का महत्व बताया। रूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी प्रधानाचार्य अंकित सैनी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग के एक मजबूत कड़ी है। डॉ. पंकज भारद्वाज और तुषार वशिष्ठ ने बताया कि फार्मेसी स्वास्थ्य के लिए हमेशा विश्वसनीय है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी, रवि कश्यप, राजेश रवि, अरविंद कुमार, अरुण कुमार, गजराज सिंह, दीपक कुमार, योगेश पाल, शाहनवाज, नीरज सैनी, विपुल कुमार, मो. असद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें