फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों में आपरेशन मानसून शुरू

Thu, 16 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में15 जून से मानसून सत्र के शुरू होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में आपरेशन मानसून बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा। पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला के अनुसार गश्त के साथ ही सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कालागढ़ में सांप के काटे की एंटीवैनम दवा उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन

 मानसून सत्र के शुरू होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में आपरेशन मानसून बृहस्पतिवार (आज) से शुरू हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डा. साकेत बड़ोला ने बताया कि 12 वन रेंजों के अधिकारियों व रेंजरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, बारिश के कारण वनों की स्थिति विषम हो जाती है। सड़कें खत्म हो जाती है, जिससे गश्त में समस्या आती है। इसके अलावा मक्खियां, कीट-पतंगे और सांप भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे गश्त में समस्या आ जाती है।  इसके लिए कालागढ़, विजरानी, ढिकाला, बिजरानी, हल्दू पड़ाव में पार्क के  पालतू हाथी भेज दिए गए हैं, जिससे गश्त के दौरान उनका उपयोग किया जा सके। अधिकारियों व कर्मचारियों को सशस्त्र गश्त के लिए तैयार कर लिया गया है। गश्त के दौरान किसी कर्मचारी या अधिकारी को यदि सांप काट ले तो  उससे निपटने को एंटीवैनम कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र, रामनगर, लैंसीडाउन, कोटद्वार व मोहान में उपलब्ध करा दिए गए हैं। फर्स्ट एड का प्रशिक्षण कालागढ़ व रामनगर में कराए जाएंगे। 
mक्या है आपरेशन मानसून
 पार्क उपनिदेशक के अनुसार बारिश आते ही वनों में गश्त करना कठिन हो जाता है ऐसे में अपराधी वनों की ओर अपना रुख कर लेते हैं। ऐसे में एक विशेष अभियान वनों में चलाया जाता है जिसे आपरेशन मानसून का नाम दिया गया है। वनों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस दौरान अधिकारी भी वनों में गश्त  करते हैं। नदी नालों व जलाशय आदि संवेदनशील इलाकों पर खास निगाह रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें