फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति छात्र सम्मान समारोह आज

Thu, 16 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
भविष्य ज्योति छात्र सम्मान समारोह में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के बैनरतले बृहस्पतिवार को नजीबाबाद में आयोजित  कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य ज्योति छात्र सम्मान प्रदान किया जाएगा। 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेधावी छात्र/छात्राएं 9837163111, 9675501127 पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं। नजीबाबाद। भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में टीएमयू की ओर से प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को 15, 10 और पांच हजार की छात्रवृत्ति तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। पंजीकरण प्रात: 10.30 बजे से 11 बजे तक होगा।
विज्ञापन


परिश्रम से मिलेगी सफलता : अमित प्रताप
डीसीबी चेयरमैन अमित प्रताप सिंह ने मेधावियों को सफलता के मंत्र बताते कहा कि लाइफ सफल होने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कठिन परिश्रम से ही मंजिल को आसानी से हासिल किया जा सकता है। हताश होकर बैठने से लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता है। सीओ अशोक यादव ने कहा कि अध्ययन से सफलता की उड़ान भरी जा सकती है। 

विचारवान बनने से मिलती है मंजिल: संदीप शर्मा
डीएसएम ग्रुप के ईपी संदीप शर्मा ने कहा कि हाथ के हुनर से व्यक्ति सफलता के नये आयामों को छूता चला जाता है। उन्होंने सम्मान पाने वाले समक्ष मेधावियों को जीवन में सफलता के गुरू मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि विचारवान बनने से मंजिल मिलेगी। कोतवाल अजय कुमार भदौरिया ने कहा कि मेधावियों को एक लक्ष्य पाकर रुकना नहीं चाहिए। मेहनत कभी निष्फल नहीं होती। उसका किसी न किसी रूप में फल जरूर मिलता है। 
विज्ञापन


मेेहनत से मिलता है लक्ष्य: विजय अग्रवाल 
एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में होनहार बनने के लिए जुनून पैदा कर मेहनत करनी चाहिए। धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। प्रमुख उद्यमी नरेंद्र कुमार व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने कहा कि छात्रों को अच्छा बनने के अच्छी शिक्षा के साथ हुनरमंद भी होना चाहिए। नायब तहसीलदार नीरज शर्मा, ठाकुर कुशलपाल सिंह ने भी विचार रखे।

ये रहे लकी ड्रा के विजेता
धामपुर। सम्मान समारोह के दौरान लकी ड्रा में प्रथम ड्रा के विजेता धामपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर निवासी ज्योति रानी ,द्वितीय विजेता नुरपूर क्षेत्र के गांव पीपला जागीर निवासी हंजला सैफी व तीसरे स्थान पर विजेता नहटौर निवासी पारस जैन रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें