फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में कृषि कानून वापसी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून के प्रति किसानों को गुमराह किया : राकेश कौशिक
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार की घोषणा के बाद खुशी मनाई। किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कानून वापसी का श्रेय किसानों के लंबे संघर्ष और बलिदान को दिया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर के गांव कमालपुर खाईखेड़ी आवास पर एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कृषि कानून वापस होने की खुशी मनाई। बाबूराम तोमर ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के किसानों ने आंदोलन को ऊर्जा देकर सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया। किसानों ने कानून वापसी की घोषणा में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के बलिदान के लिए अफसोस जाहिर न करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दो मिनट का मौन रखकर आंदोलन के दौरान मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बाबूराम तोमर, जयपाल सिंह, सरदार बलिहार सिंह, सरदार ऋषिपाल सिंह, विदेशपाल सिंह, क्रिशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जाब्तागंज में भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कृषि कानून वापस लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की भावनाओं का सम्मान किए जाने का स्वागत किया। बैठक में अक्षत बंसल, निखिल शर्मा, वीरवती, कुलदीप माहेश्वरी, सौरभ, अतुल रुहेला, संजीव बंसल, बलराज त्यागी, पीयूष टांक, दीपक, रणवीर, कमल सैनी, बलराम, देवेंद्र, भगत सिंह आदि शामिल रहे। उधर नांगलसोती में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, राजीव, नीटू चौधरी, संजीव, महेंद्र सिंह, राजवीर, जिले सिंह आदि किसानों ने कृषि कानून वापस होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें