फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खासपुर में शरारती तत्वों ने पिंडदान स्थल क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खासपुर में शरारती तत्वों ने पिंडदान स्थल क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

हल्दौर/पैजनियां। गांव खासपुरा में कुछ शरारती तत्वों ने पिंड दान स्थल क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। इससे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने मामले की सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव खासपुरा में मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे के निकट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास कई वर्ष पुराना पिंडदान स्थल बना हुआ था। हिंदू समाज के लोग पिंडदान स्थल पर शव रखकर अपने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार से संबंधित कार्य करते हैं। गांव वालों के अनुसार मंगलवार की रात्रि शरारती तत्व किसी समय पिंडदान स्थल को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। सूचना पाकर बुधवार की सुबह छह बजे पूर्व ग्राम प्रधान पति वीरभान सिंह, भीम सिंह, हिमांशु कुमार, देवेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, गिरधारी सिंह, करन सिंह, रोहित कुमार, सुक्खे सिंह, बाबू सिंह वहां पहुंचे और रोष जताया। लोगों का कहना है कि शरारती तत्वों द्वारा पिंड दान स्थल क्षतिग्रस्त करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पैजनियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने मामले की तहरीर थाने पहुंचकर दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पिंडदान स्थल यथा स्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें