बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
चांदपुर (बिजनौर)। चोरों ने बंद मकान में ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। करीब डेढ़ लाख की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पास के ही एक मेडिकल स्टोर में भी चोरी करने का प्रयास किया।
नगर की फीना रोड मोहल्ला सरायरफी में मोहम्मद राशिद किराए के मकान में रहता है। वह ऑटो चलाता है। राशिद ने बताया कि मंगलवार शाम वह मकान का ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को एक गांव में दवा लेने गया था। देर हो जाने पर रिश्तेदारी में रुक गया।
रात में चोर कमरे का ताला तोड़कर एक लाख 65 हजार रुपये, इनवर्टर-बैटरी, जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। सुबह मकान मालिक ने ताले टूटे देखकर फोन पर बताया। वहीं, चोरों ने पास ही के एक मेडिकल स्टोर में चोरी करने का प्रयास किया। चोर ने दुकान के ताले तोड़ लिए, लेकिन सेंटर में लगा ताला न खुलने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।