फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा शिविर में आठ हजार वैक्सीनेशन का बनाया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
17 और 21 को लगेंगे मेगा शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग 17 और 21 सितंबर को मेगा शिविर आयोजित करेगा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाकर प्रति शिविर आठ हजार का वैक्सीनेशन का लक्ष्य बनाया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.फैज हैदर ने नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए परेशान लोगों के लिए दो दिन वैक्सीनेशन के लिए मेगा शिविर आयोजित करने की जिला मुख्यालय से अनुमति दी है। 17 और 21 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले विशेष मेगा शिविरों में आठ-आठ हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन

डा.फैज हैदर के निर्देशन में वैक्सीनेशन से उपेक्षित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शिविर को प्राथमिकता देने का शेड्यूल तैयार किया है। नजीबाबाद में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एलआरएस केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित वैक्सीनेशन शिविरों में लगभग तीन हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए किया हंगामा
शुक्रवार को राहूखेड़ी मदरसे में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीनेशन डोज से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने से वैक्सीनेशन से वंछित लोगों ने जमकर हंगामा किया। ईओ हरिनारायण और स्वास्थ्यकर्मियों ने गुस्साए लोगों को शीघ्र वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें