फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध का जलस्तर 358.510 मीटर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा बांध का जलस्तर 358.510 मीटर पहुंचा
विज्ञापन

कालागढ़। शिवालिक पर्वतों पर हो रही बारिश के चलते रामगंगा बांध के जलाशय के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। जलस्तर 358.510 मीटर तक पहुंच गया है।
बांध के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते रामगंगा बांध प्रशासन जलस्तर पर निगाह लगाए बैठा है। वहीं कालागढ़ व शिवालिक पहाड़ियों पर काले घने बादल छाए हुए हैं। क्षेत्र में तेज बारिश की आशंका है। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी के अनुसार बांध के जलस्तर को 358.750 मीटर तक भरे जाने के निर्देश पहले ही मिल चुके है। अभी बांध से पानी की निकासी करने की नौबत नहीं आई है। हालांकि यूपी के मैदानी इलाकों को पहले नदी के बहाव क्षेत्र को खाली कराने को चेतावनी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

- पानी निकासी से नदियां हो सकतीं हैं प्रभावित
रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। विभागीय अधिकारियों ने जलस्तर को 358.750 मीटर तक ले जाने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार की सुबह बांध का जलस्तर 358.360 मीटर था। जो तेजी से बढ़ रहा है। बांध के अधिकारियों ने जून में ही बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों से बांध से पानी की निकासी से पूर्व ही नदियों के बहाव क्षेत्र को सुरक्षा के लिए खाली कराने को चेतावनी जारी की थी। अब एक बार फिर से पानी निकासी स्तर के मुहाने तक पहुंच बना रहा है। नदी में पहले ही मौसमी नदी नालों का पानी ताल ठोक रहा है। नदियों के हलक पानी से सराबोर हैं। बांध से पानी की निकासी हो गई तो पानी नदियों की सीमा तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें