फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-कोटद्वार, पानीपत-कोटद्वार मार्ग होंगे फोरलेन

Thu, 14 Jun 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर-मुरादाबाद चौड़ीकरण के बाद बना फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जनपद से होकर निकलने वाले चार मार्ग जल्दी ही फोरलेन हो जाएंगे। वर्तमान में दो मार्ग पर काम चल रहा है। दो मार्ग पर और  काम शुरू होने जा रहा है। मार्गों के निर्माण से ट्रांसपोर्ट बढ़ने से क्षेत्र  का विकास भी होगा।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद तीन नेशनल हाइवे से जुड़ा है। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाइवे भागुवाला से रेहड़ तक जाता है। जनपद में इस हाइवे की लंबाई 103 किलो मीटर है। इसे फोन लेन स्वीकृत हुए काफी समय हो गया। हरिद्वार साइड से काम शुरू हो गया है। वर्तमान में भागूवाला के पास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बिजनौर -मुरादाबाद स्टेट हाइवे है। यह मुरादाबाद साइड से फोरलेन होता आ रहा है। 
जनपद की शहरी आबादी को छोड़ भी दिया जाए तो यह बिजनौर तक लगभग अस्सी प्रतिशत पूरा हो गया। ये बिजनौर को मुजफ्फरनगर से जोड़ेगा। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि ये मार्ग बिजनौर शहर में चांदपुर-धामपुर मार्ग तक दस मीटर चौड़ा होगा।  
विज्ञापन

बरसात से पूर्व ज्यादा से ज्यादा काम पूरा करा लेने की कोशिश की जा रही है। कुछ थोड़ा बहुत काम है, वह चलता रहेगा। मार्ग  के रास्ते में पड़ने वाली आबादी में डिवाइडर भी बनेंगे।
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
मेरठ-कोटद्वार को  फोरलेन बनाने का काम शुरू हो गया। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। उधर शामली -मुजफ्फरनगर- बिजनौर -नगीना को फोरलेन  की स्वीकृति मिल गई है। बिजनौर-बदायूं मार्ग को भी नेशनल हाइवे में ले लिया गया है। प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग ने नेशनल हाइवे में जाते ही इसकी भी चौड़ाई बढ़नी तय है। जनपद से एक स्टेट हाईवे पानीपत- खटीमा निकलता है।  इसका अधिकांश भाग नेशनल हाइवे में चला गया। धामपुर से हल्दौर और गोलबाग से झालू होकर बिजनौर तक का काम बचा है। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह का कहना है कि  धामपुर-नहटौर के बीच सुदृढ़ीकरण प्रस्तावित है, जल्दी ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। 

व्यवसाय और उद्योग बढ़ेंगे, हादसे होंगे कम
जनपद के चार मार्ग के फोर लेन होने से विकास के रास्ते  खुलेंगे। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद से बनने वाले फोरलेन मार्ग  से जनपद सीधे पंजाब, हरियाणा दिल्ली, कलकत्ता और उत्तरांचल से जुड़ जाएगा। आवागमन सरल और सुगम होने से व्यवसाय और उद्योग बढ़ेंगे। मार्गों के फोर लेन बनने से वाहनों की गति बढ़ेगी और हादसों की आशंका भी कम होगी। इतनी चौड़ी सड़कों पर वाहन चालक आराम से वाहन चलाएंगे। अक्सर अधिकतर सड़क हादसे ओवर टेक करने के चक्कर में होते हैं। सड़क चौड़ी होने पर वाहनों को ओवर टेक करने में दिक्कत नहीं आएगी। जिससे जिले में हर दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन


इन फोरलेन पर चल रहा है काम
- हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन 
- स्टेट हाइवे मुरादाबाद-बिजनौर
इन पर चलने वाला है काम
- मेरठ-बिजनौर-कोटद्वार-पौड़ी 
-शामली-मुजफ्फरनगर-बिजनौर-नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें