फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सूचना नहीं दे रहे मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की सूचना नहीं दे रहे मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के मेडिकल स्टोर संचालक खांसी, नजला, जुकाम, बुखार की दवा लेने वालों की सूचना प्रशासन को देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। करीब दो माह पूर्व शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर कोई इस तरह का मरीज मेडिकल स्टोर पर आता है तो संचालक इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय या फिर जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। अब तक मात्र 654 मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऐसे मरीजों की सूचना दी है, जबकि जनपद में करीब 2200 रिटेल वाले मेडिकल स्टोर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया था कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए इसके लक्षण वाले व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल लाया जाए। उनका टेस्ट कराया जाए। अगर वह व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसका तुरंत इलाज शुरू कराया जाए। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर स्वास्थ्य कर्मी बुखार, खांसी से संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी के लक्षण है, उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर सूचनाएं दे रहे हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक उम्मीद के अनुरूप सूचनाएं नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें