स्योहारा में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करते मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह।
- फोटो : BIJNOR
मंडलायुक्त ने किया विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण
स्योहारा। नगर में चल रहे विशेष सफाई अभियान का मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय तथा उनकी टीम द्वारा कराए जा रहे विशेष सफाई अभियान को संतोषजनक पाया।
मंडलायुक्त तथा जनपद के नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के के लिए नगर में भ्रमण किया। वार्ड नंबर दो व वार्ड नंबर नौ मोहल्ला इस्लामनगर में नगर पालिका द्वारा कराए गए सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस्लामनगर में खुल रहे एक मेडिकल स्टोर के स्वामी से नगर में नालियों में होने वाले कीटनाशक के छिड़काव फॉगिंग आदि के बारे में पूछा। ईओ एपी पांडेय से एमक्यू इंटर कॉलेज में चल रहे क्वारंटीन सेंटर तथा सैनिटाइजर के बारे में में जानकारी ली। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह रजावत तथा ईओ एपी पांडेय नगर पालिका स्टाफ साथ रहा।