फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के मनरेगा कार्य के प्रति गंभीर रहें ग्राम पंचायतें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
नजीबाबाद के जालबपुर गूदड में निरीक्षण करते मंडलायुक्त विरेंद्र कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
श्रमिकों के मनरेगा कार्य के प्रति गंभीर रहें ग्राम पंचायतें : मंडलायुक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार ने नजीबाबाद की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने संचारी रोग नियंत्रण और कोविड-19 दौर को देखते हुए ग्राम पंचायत को साफ, सुथरा और सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जॉब कार्ड धारक मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक काम उपलब्ध कराने के ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए।
मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार ने सीडीओ कामता प्रसाद, डीपीआरओ सतीश कुमार, एसडीएम संगीता के साथ ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ का शनिवार को निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कोविड-19 से संबंधित ग्राम पंचायत में आए प्रवासी श्रमिकों, मनरेगा कार्यों, ग्राम पंचायत को सैनिटाइज और सफाई के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ग्राम प्रधान नंदनी राजपूत ने मंडलायुक्त को ग्राम पंचायत की निगरानी समिति द्वारा कोविड-19 के लिए सरकार की गाइड लाइन अनुसार किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रधानपति हिमांशु राजपूत ने संचारी रोग नियंत्रण, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया। ग्राम पंचायत में 52 प्रवासी श्रमिकों के आने, ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों के लिए 125 नए प्रवासी श्रमिकों सहित कुल 667 श्रमिकों को जाब कार्ड जारी कर नियमानुसार मनरेगा कार्य उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत और राजस्व अधिकारियों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण और कोविड-19 के लिए नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत और गांवों को साफ-सुथरा रखने और समय-समय पर सैनिटाइज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान नंदनी राजपूत से ग्राम पंचायत में उपलब्ध सफाई कर्मचारियों, सैनिटाइजेशन आदि के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें