फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर में STF ने डाला डेरा: यूपी के लड़के के मोबाइल पर आया पाकिस्तान से मैसेज, साहिल से हो रही पूछताछ

Sun, 12 Oct 2025 10:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चांदपुर

सार

फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया कि साहिल ने शिव मंदिर को लेकर कोई वीडियो डाली थी जिसका मोहम्मद सफी ने विरोध में दूसरी वीडियो अपलोड कर दी। इसके बाद साहिल के पाकिस्तानी दोस्त ने मोहम्मद सफी को मैसेज भेज कर चांदपुर में बम रखने का संदेश दिया। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान से आया युवक के फोन में मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हां भाई काम हो गया... बम रख दिया है चांदपुर में, मकसद याद रखना हिंदू को मारना है.... पाकिस्तान जिंदाबाद।' यह मैसेज पाकिस्तान युवक ने भेजा। यूपी के बिजनौर स्थित चांदपुर में रहने वाले मोहम्मद सफी के पास यह मैसेज आया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ही नहीं बल्कि एटीएस भी सक्रिय हो गई। पाकिस्तान से संदेश भेजने वाले आरोपी के दोस्त को चांदपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

इस मामले में सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि आतंक निरोधी दस्ता भी सक्रिय हो गया। एटीएस की टीम ने चांदपुर में डेरा डाल लिया है। जोकि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी युवक के दोस्त साहिल निवासी चांदपुर से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का निवासी आतिफ अहमद भट्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म  इंस्टाग्राम पर साहिल फॉलोअर्स है।

फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया कि साहिल ने शिव मंदिर को लेकर कोई वीडियो डाली थी जिसका मोहम्मद सफी ने विरोध में दूसरी वीडियो अपलोड कर दी। इसके बाद साहिल के पाकिस्तानी दोस्त ने मोहम्मद सफी को मैसेज भेज कर चांदपुर में बम रखने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

फिलहाल जांच एजेंसियां यह तसदीक करने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तनी युवक के साथ संबंध सामान्य है या फिर आईएसआई से कोई संपर्क है। चांदपुर के युवक सफी के पास कराची से मैसेज आया। जांच पड़ताल में मैसेज भेजने वाला साहिल का फॉलोवर निकला। फिलहाल साहिल को पकड़ा गया है। जिससे एटीएस भी पूछताछ कर रही है।  -अभिषेक झा एसपी बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें