फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मई से आयोजित की जाएंगी मजलिसें

विज्ञापन
नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
26 मई से आयोजित की जाएंगी मजलिसें
विज्ञापन

नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी दरगाह पर दो वर्ष के बाद फिर से चार दिवसीय सालाना मजलिसों का आयोजन किया जाएगा। 26 मई से 29 मई तक आयोजित सालाना मजलिसों की तैयारियां दरगाह कमेटी ने शुरू कर दी हैं।
नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह कमेटी ने 26 मई से 29 मई तक सालाना मजलिसें आयोजित करने का निर्णय लिया है। दरगाह कमेटी के प्रशासक डॉ.मौलाना हबीब हैदर की देखरेख में दरगाह पर आयोजित होने वाली चार रोजा सालाना मजलिसों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दरगाह कमेटी मजलिस के दौरान लखनऊ दिशा से आने वाली ट्रेनों में जायरीनों के लिए अतिरिक्त कोच लगवाने, परिवहन निगम की बसों का नजीबाबाद रोडवेज से जोगीरम्पुरी तक विशेष संचालन की व्यवस्था कराने के लिए विभागों में पत्राचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के आयोजन की तैयारी की समीक्षा बैठक में हिदायत अली, मुर्तजा आगा, अब्बास जैदी, कुमेल जैद, बकीर रजा, रजी हैदर, गुलाम मसकरी, सलमान हैदर, शमीम अब्बास, डॉ. महमूद, डॉ. मुत्तकी आदि उपस्थित रहे। कोरोना काल के दौरान दो वर्षों से जोगीरम्पुरी दरगाह पर सालाना मजलिसों का आयोजन न होने से 26 मई से शुरू होने वाली मजलिसों में ज्यादा जायरीन पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें