फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के रम्पुरा में वाल्मीकि प्रकटोत्सव संगोष्ठी का शुभारंभ करते एसपी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्य अतिथि एसपी दिनेश सिंह ने समाज से महर्षि वाल्मीकि के समरसता संदेश को व्यवहार में लाने और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी। गुरुगद्दी रम्पुरा वाल्मीकि समाज की ओर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को स्थगित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज की ओर से रम्पुरा गुरुगद्दी परिसर में आयोजित संगोष्ठी में वाल्मीकि समाज की ओर से मुख्य अतिथि एसपी दिनेश सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राजू घाघट, संजय मेहरा वाल्मीकि, अरुण सालवान के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में एसपी ने वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर समाज को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें