नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में शरद पूर्णिमा पर यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु।
- फोटो : NAZIBABAD
गायत्री शक्तिपीठ पर मनाई शरद पूर्णिमा
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ पर शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। गायत्री साधकों ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में साधकों ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि गायत्री साधक लोकमंगल के लिए, जन-जागरण के लिए, वातावरण परिशोधन के लिए प्रत्येक घर में गायत्री यज्ञ कराते हैं। भारतीय संस्कृति में सभी कर्मकांडों, अनुष्ठानों, संस्कारों एवं पर्वों में यज्ञ का आयोजन मुख्य है। मनजीत सिंह, रामबहादुर, कृष्ण बहादुर ने मुख्य पूजन और रिंकी सिंह, जितेंद्र सिंह ने कलश पूजन संपन्न कराया। ब्रह्मवादिनी बहनों मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा ने यज्ञ में साधकों से आहुतियां दिलवाईं। गायत्री यज्ञ में हरीश शर्मा, कमल शर्मा, राज भटनागर, डॉ. सचिन, डॉ. एस प्रसाद, सुमन वर्मा, सरला शर्मा, श्याम कुमारी सक्सेना आदि मौजूद रहे।