फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलक्ट्रेट में आज होगी महापंचायत, कई जिलों से जुटेंगे राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, ये हैं मांगें

Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज कलक्ट्रेट में महापंचायत करेंगे। महापंचायत में कई जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन
बिजनौर में आज होगी महापंचायत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली, बकाया भुगतान, नलकूपों पर मीटर, बिजनौर सहित प्रदेश को सूखा घोषित करने की मांग को राष्ट्रीय किसान यूनियन की आज यानी बुधवार को कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। महापंचायत में जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और कई जिलों से भी भारी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। महापंचायत में किसानों के हकों के लिए होने वाले आंदोलन का बिगुल बजेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में बताया कि बुधवार को किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर सहित कई नेता शिरकत करेंगे। पंचायत में भारी संख्या में जनपद व दूसरे जिलों से कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं खुशियां, मां की मौत से सदमे में बेटियां, कह डाली ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि महापंचायत में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, लागत के अनुसार गन्ना मूल्य घोषित करने, नलकूपों के मीटर, गुलदार, बेसहारा पशुओं से निजात और बिजनौर सहित प्रदेश को सूखा घोषित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महापंचायत की सफलता को कई टीमें कई दिनों से गांव-गांव किसानों से जनसंपर्क कर रही है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की।

यह भी पढ़ें: शाकंभरी हादसे की आंखों देखी: आगे मत जाओ, वहां खतरा है, पर नहीं रोकी कार, मां की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बेटियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें