फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस पर रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया। साथ ही रैली निकालकर पम्फलेट बांटे गए। इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की मदद से मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सभी ब्लॉकों में बीसीपीएम व आशाओं ने स्कूलों में बच्चों को मलेरिया से बचाव के तरीके बताए। इसके साथ ही कई ब्लॉक में रैली भी निकाली गई। इस समय दस्तक अभियान के तहत भी आशाएं घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दे रही हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि अपने घर के पास कूड़ा व गंदगी को जमा न रहने दें। कार्यक्रम में सहायक मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक आलोक विश्नोई आदि का विशेष सहयोग रहा। जिला मलेरिया अधिकारी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। जैसे-जैसे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, मलेरिया के मरीजों की संख्या भी घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें