सिपाही ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
किरतपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक जरूरत मंद महिला को ओ-पॉजीटिव रक्त की जरूरत थी। जो कहीं नहीं मिला। जिस पर किरतपुर थाने में तैनात सिपाही पुष्पेन्द्र चाहल को जब बीमार महिला के संबंध में जानकारी मिली तो वह तुरंत बिजनौर जिला अस्पताल पहुंच गया। सिपाही पुष्पेन्द्र ने बिना देरी किए ब्लड बैंक पहुंच कर रक्त दान करते हुए महिला की जान बचायी। सिपाही पुष्पेन्द्र चाहल का कहना है कि उसने अंजान महिला को रक्त देकर इंसानियत का फर्ज निभाया है।