फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान समय नफरत की आग बुझाने और प्रेम का दीप जलाने का : नदवी

Mon, 17 Oct 2016 03:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नगीना में आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के महासचिव मौलाना बिलाल हसन नदवी ने कहा कि वर्तमान समय नफरत की आग बुझाने और प्रेम का दीप जलाने का है। इसके लिए देश के संतों, धार्मिक लोगों, दार्शनिका, लेखकों और आचार्यों को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


महासचिव नगीना के एसएम इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार की देर रात फोरम की बिजनौर इकाई के तत्वावधान में मानवता का संदेश शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री धाम वृंदावन के बाल व्यास शशि प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता व शेख राशिद के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना बिलाल हसन नदवी ने कहा कि आज मानवता मर रही है। मानवता की रक्षा के लिए एकजुट खड़े होना जरूरी है। हमारी प्रतिष्ठा और ख्याति को बट्टा लग   चुका है। देश का कण-कण यह    अनुरोध कर रहा है कि इंसानों का रक्तपात होने से रोके, नफरत के बीज न बोए, देश को जिन विभूतियों ने स्वाधीन कराया  था और जनतंत्र के पौधों की सुरक्षा  का दायित्व हमें सौपा था, लेकिन हम उनकी सुरक्षा में विफल रहे हैं। 
 यही कारण है हिंसा और टकराव का दानव हमारे सामने मुंह खोले खड़ा है। नफरत और हिंसा की आग हमारी परंपराओं को जलाने की कोशिश में है।  इससे पूर्व, कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी राममूर्ति मिश्रा, पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, हिंदू इंटर कॉलेज के पूर्व उपप्रधानाचार्य अनिल बंधू, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवैस अकरम, मंदिर मुक्तेश्वरनाथ बड़ा मंदिर के पुजारी डा. विपिनचंद त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित कर अपने अपने धर्मों की पुस्तकों का ज्ञान बोध कराओ, कोई भी धार्मिक ग्रंथ नफरत की शिक्षा नहीं देती, प्यार का प्रेम भाव का संदेश देती है। कार्यक्रम के संयोजक मुफ्ती फुजैल ने गणमान्यों जामा मस्जिद के मुतल्वी मुफ्ती मौनिस, डा. शेख नगीनवी, पूर्व पालिका चेयरमैन प्रभातचंद गुप्ता, जामा मस्जिद के नायब इमाम मौलाना इकराम, डा. वसीम सिद्दीकी, मुफ्ती फईम, मुफती अबरार, तनवीर समेत सैकड़ों हिंदू व मुसलमानों के कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें