नहटौर में अजमीढ़ महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के नहटौर मेंसोनार मैढ़ क्षत्रिय सभा के तत्वावधान में अजमीढ़ महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर शोभायात्रा में भक्तगण झूमते गाते चल रहे थे। अजमीढ़ जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित महेंद्र शर्मा व यज्ञमान संजीव वर्मा ने विधिवत पूजन कार्य कराया। आर्य समाज मंदिर से अजमीढ़ महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा मेें अजमीढ़ महाराज, राधा कृष्ण, सुदामा, शिव पार्वती, मां काली देवी आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंडबाजों की धुनों के साथ अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर विपिन वर्मा, मुकेश वर्मा, हरिओम वर्मा, सुशील वर्मा, राहुल वर्मा, दीपक वर्मा आदि ने भाग लिया।