फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी चंदन चौहान के लिए जमीन तैयार करने पहुंचे चांदपुर

Thu, 28 Mar 2024 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश में चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही स्टार प्रचारक अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों के लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। आज बिजनौर में जयंत चौधरी जनसभा करने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
जयंत की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर लोकसभा सीट और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील को राजनीति पार्टियों के शीर्ष नेता स्टार प्रचार मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो व सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी अब से कुछ देर बाद हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के मैदान में सभा करने पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा संबोधित करेंगे।

वहीं 29 मार्च शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर जेवीएम बैंक्वेटहाल में प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने बताया कि 29 मार्च को बिजनौर सीएम पहुंच रहे हैं और आज जयंत चौधरी चुनावी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। अब सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार व मतदाताओं को रिझाने के लिए आने शुरु हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें