फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशिक्षण धनराशि दिलाने को बीएसए से मिले अनुदेशक

Thu, 28 Mar 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मानदेय धनराशि 2000 रुपये दिलाने की मांग को लेकर अनुदेशक बुधवार को बीएसए से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुदेशकों ने डीसी बालिका पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर परेशान करते हैं।
विज्ञापन

अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में अनेक अनुदेशक बुधवार को बीएसए से मिलें। उनका कहना है कि स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मानदेय की धनराशि उनके खातों की जगह स्कूल के एसएमसी खातों में भेज दी है। आरोप है कि डीसी की हठधर्मिता के चलते इस बार उनके प्रशिक्षण की धनराशि गलत खाते में भेजी जा रही है। पिछले साल कई अनुदेशकों को प्रशिक्षण की धनराशि नहीं मिल पाई थी। आरोप है प्रशिक्षण के लिए विद्यालय आवंटन में शासनादेश के अनुसार कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बीएसए से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संदीप सिंह, राज कुमार, सचिन कुमार, संजय कुमार, विनीत शर्मा, सोनीका, दीक्षित, मो. रागिब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें