फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हाथी-कंटेनर भिड़े, चार घायल

Sat, 30 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में द्वारिकेश शुगर मिल के पास छोटा हाथी और कंटेनर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छोटा हाथी सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर  हालत में दो प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 शुक्रवार रात छोटा हाथी में कुछ लोग डीजे का सामान भरकर मुबारकपुर से कासमपुरगढ़ी वापस लौट रहे थे। जब छोटा हाथी भज्जावाला से निकलकर द्वारिकेश शुगर मिल के पास पहुंचा तो सामने से कंटेनर से छोटा हाथी की टक्कर हो गई। दुर्घटना में छोटा हाथी में सवार कासमपुरगढ़ी निवासी योगेश, रामराज, रोहित और लेखराज घायल हो गये। चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए योगेश औी रामराज क ो हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर लगने से छोटा हाथी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। घायलों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।   मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों की स्पीड बहुत तेज थी। एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास मंें दोनों की टक्कर हो गई। चालक वाहनों से नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें