वन विभाग द्वारा खड़ी फसल पर चलवाया गया ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दरानगर गंज में विदुर कुटी के सामने माफिया द्वारा कब्जा मुक्त करा दिया। माफिया की गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट करा दिया। माफिया ने जंगल की कई सौ बीघा जमीन पर कब्जा कर रख था। शुक्रवार को वन विभाग के अफसर पुलिस बल के साथ दरानगर गंज में पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा वहां जंगल में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करा दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया में खलबली मच गई। टीम की कार्रवाई को देख कोई भी माफिया जंगल की ओर नहीं फटका। दिनभर खेतों में टै्रक्टर के साथ हैरो दौड़ती रही। विदुर कुटी के सामने खादर की जमीन पर कई सालों से माफिया कब्जा करते आ रहे है। कई सौ बीघा जमीन में हर साल गन्ने के साथ गेंहू की फसल बोई जाती है।सत्तादल के नेताओं के संरक्षण में माफिया का यह खेल खूब चल रहा है। शिकायत होने पर भी माफियाओं के कब्जे से जमीन नही छुडाई जाती है। वन विभाग के अफसरो के साथ पुलिस की भी माफिया से मिलीभगत रहती है। माफियाओं की पहली बार फसल उजाड़ने से इलाके के लोग हैरत में है। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह ने वन विभाग की टीम के साथ पुलिस के गंज जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जाने की पुष्टि की है।