फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूर घायल
विज्ञापन

नींदडू़। नवनिर्मित भवन के हॉल कमरे का लिंटर गिरने से उसके मलबे में दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। चोटिलों को उपचार के लिए धामपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
नसीरपुर कलाली निवासी दिलशाद अहमद द्वारा नूरपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर भूमि खरीदकर भवन निर्माण कराया जा रहा था। शुक्रवार को बड़े कमरे का लिंटर डाला जा रहा था, इसमें 12 मजदूर कार्य कर रहे थे। दिलशाद अहमद ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे अपराह्न जब थोड़ा सा लिंटर पड़ना बाकी रह गया, तभी अचानक ढुल्ला टूट गया। ढुल्ले के साथ ही कमरे के आधे भाग का लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। छत पर कार्य कर रहे दो मजदूर सोनू पुत्र शेर सिंह ग्राम कादराबाद तथा तिरमल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मिर्जापुर-नहटौर लिंटर के मलबे के साथ नीचे आ गिरे तथा मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। चोटिलों को तत्काल धामपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तथा अस्पताल जाकर मजदूरों के स्वास्थ्य की बाबत जानकारी ली। उनके मुताबिक दोनों मजदूर मामूली चोटिल तथा खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें