फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के बिना अधूरा है जीवन: मंडलायुक्त

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
भगवान राम के बिना अधूरा है जीवन: मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। भगवान राम के बिना जीवन अधूरा है। वन जाने से पहले राम साधारण इंसान थे, वन से लौटने पर भगवान हो गए। मर्यादा में रहकर सभी रिश्ते निभाए। उनके व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। यह बातें मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहीं। मौका था, विदुर कुटी पर आयोजित जन जन के राम, रामायण कॉन्क्लेव का। जिसमें राम के व्यक्तित्व से लेकर बिजनौर की सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चा की गई। वहीं, रामायण की चौपाई के गायन की प्रतियोगिता हुई।
रविवार को विदुर कुटी पर प्रशासन की ओर से आयोजित जन जन के राम, रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक पूरे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों और मुस्लिम देशों में भी हो रहा है। प्रदेश में 16 स्थानों पर यह कार्यक्रम हुआ है। उन्होंने कहा भगवान राम आदर्श पति, आदर्श भाई और आदर्श पुत्र साबित हुए। मंडलायुक्त ने विदुर कुटी पर हो रहे विकास कार्यों को सराहा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने भी विचार रखे। मंडलायुक्त ने डीएम और एसपी के साथ महात्मा विदुर प्राच्य विद्या केंद्र, पंचकर्म सेंटर, आयुर्वेदिक शोध संस्थान और विदुर कुटी का निरीक्षण किया। इसके अलावा रामायण गोष्ठी हुई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, अरविंद शर्मा, दीप्ति डिमरी, प्रशांत महर्षि, डॉ. पंकज भारद्वाज ने भगवान राम पर चर्चा की।
विज्ञापन

जितने भाव उतने राम, कण-कण में राम
जितने भाव उतने राम, कण-कण में राम, वंदन में राम क्रंदन में राम। इन शब्दों से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि भगवान राम के बिना समाज की कल्पना मुश्किल है। रामायण के सभी किरदार हमें सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि राम के बिना जीवन अधूरा है। राम ही समाज और संस्कृति की पहचान हैं। इसके अलावा उन्होंने बिजनौर की सांस्कृतिक और एतिहासिक पहचान को अतुलनीय बताया।
विज्ञापन

नर नारायण स्थानम बिजनौर...
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा, नर नारायण स्थानम बिजनौर...महान कवियों ने इस श्लोक से जिले की महत्ता बतलाई है। भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर का छप्पन भोग छोड़कर विदुर कुटी में बथुए का साग खाया था। कहा कि इस धरती पर ही राजा भरत ने शेर के दांत गिने थे। बिजनौर राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रणय स्थली रहा है। कहा कि राम आदर्श हैं, मर्यादा की पहचान हैं। राम मर्यादा के साथ भगवान कहलाए। उन्होंने प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखने के लिए सहभागिता पर जोर दिया।

बिजनौर में विदुर कुटी पर रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें