फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पकड़ में नहीं आया महिला को मारने वाला गुलदार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। गांव जामुनवाला में गुलदार के चौहड़वाला निवासी क्रांति देवी की मौत के 20 दिन बीत जाने के बाद भी गुलदार पकड़ में नहीं आया है। गुलदार पकड़ने के लिए लाया गया जाल लगा ट्रैक्टर के अलावा पिंजरा व जाल गांव मुरलीवाला स्थित कोल्हू पर मौजूद है। बुधवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

27 मार्च को गांव जामुनवाला के जंगल में गुलदार ने क्रांति देवी पर हमला कर मार डाला था। वह पति रंजीत के साथ खेत पर गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मृतका के परिजनों को मुआवजा तो मिल गया लेकिन गुलदार अभी भी आसपास घूम रहा है। गुलदार को पकड़ने या ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए मेरठ से विशेषज्ञ को बुलाया था। इसके अलावा जाल पिंजरा तथा चारों ओर जाल लगा ट्रैक्टर भी मंगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने एक-दो दिन गश्त कर तथा ड्रोन कैमरे उड़ाकर खानापूर्ति कर ली। बताया कि आए दिन गुलदार बाइक, ट्रैक्टर अथवा अन्य वाहनों के सामने आ जाता है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। जसपाल सिंह, राणा सिंह, दीपक सिरोही, राजीव चौहान, रईस अहमद, दीपक गुलियां, योगेंद्र सिंह, बाबू सिंह, छत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि गुलदार अपना स्थान छोड़ चुका है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें