मेधावी बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा आठ की परीक्षा में जिले ओर ब्लॉक के टॉपर रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा आठ की परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदानगली के सचिन कुमार और तनु टॉपर रही।
बुधवार को मुख्य विकास भवन के सभागार में उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी और छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए जयकरन यादव ने छात्रों के आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। इस मौके पर बीएसए जयकरन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, पी के शर्मा, विनोद मेहरा व संयोजक अमीर नहटौरी ने संयुक्त रूप से कक्षा आठ की परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदानगली के सचिन कुमार और कुमारी तनु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल से मोहम्मद आदिल और सना फात्मा, धामपुर से सतीश कुमार और सानिया, नहटौर से शिवम, अफजलगढ़ से तनय कुमार और दीपिका शर्मा, नजीबाबाद से जितेंद्र और शगूफी, किरतपुर से मोहम्मद यासीन और यमन परवीन, नूरपुर से अंकित कुमार और आसिया खातून, जलीलपुर से सुखदेव और डोली, बुढनपुर से मोहित ओर जैनब को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाइस्ता नगी और शगुफ्ता जबी के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक अमीर नहटौरी ,शाहदिल नईम, रईस अहमद खान, मोहम्मद खादिम आदि ने सहयोग किया।