फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपहृत किशोरी बरामद, बिजनौर का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी को दस्तयाब कर पुलिस ने बिजनाैर के युवक ताबिश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगाकर बिजनौर ले गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी को मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 12 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। सभी जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एसआई सोनल रावत की अगुवाई में टीम गठित कर खोजबीन में लगाई थी।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि किशोरी को आरोपी ताबिश निवासी कस्बा बढ़ापुर मोहल्ला सतियान जिला बिजनौर यूपी हाल पीठ बाजार ज्वालापुर बहला-फुसलाकर अपहरण कर बिजनौर ले गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें