फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैंक कैशियर की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नहटौर । जरीफपुर चतर निवासी बैंक कैशियर सतपाल सिंह (40) पुत्र बनवारी सिंह की देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी नीरू ने संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सतपाल गजरौला शिव स्थित पीएनबी बैक की शाखा में कैशियर था। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 15 दिन पूर्व उसे उपचार के लिए देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। उधर, सतपाल की पत्नी नीरू निवासी वसुंधरा बिहार बिजनौर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें सतपाल के परिजनों व रिश्तेदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताया कि उसके परिजन उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उसे शराब का सेवन कराया। झाड़ फूंक करने वालों का भी सहारा लिया। सही से इलाज नहीं कराया।
लंबे समय से उसे उससे भी नहीं मिलने दिया। नीरू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पहुंचे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ने बताया कि दो वर्ष से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम व उपचार की रिपोर्टों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें