फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडसारी इकाईयों को बढ़ावा देने को मिल रहे है निशुल्क लाइसेंस

विज्ञापन
Sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छूट से मिल रहा खांडसारी इकाईयों को बढ़ावा
विज्ञापन

धामपुर। खांडसारी इकाईयों को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक इकाई स्थापित कराने के लिए चीनी विभाग की ओर से किसानों को निशुल्क लाइसेंस निर्गत करने का काम शुरू कर दिया है। इस साल में अब तक चार नई खांडसारी इकाइयों के लाइसेंस जारी किए जा चुके है। लाइसेंस प्राप्त करने को किसानों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। धामपुर सहायक चीनी आयुक्त क्षेत्र में अब तक कुल 120 लाइसेंस थे। जो बढ़ कर अब 124 हो गए हैं।
सहायक चीनी आयुक्त धामपुर के क्षेत्र में धामपुर और चांदपुर तहसील शामिल है। अब तक इन दोनों तहसीलों में कुल 120 क्रेशरों के लाइसेंस थे। जो इस बार सरकार की ओर से खांडसारी इकाइयों के बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई स्कीम के चालू करने से चार और लाइसेंसों की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अब कुल 124 लाइसेंस हो चुके है। सहायक चीनी आयुक्त का कहना है कि सरकार की ओर से इस बार किसानों को खांडसारी इकाईयों के लाइसेंस लेकर क्रेशरों को चलाने की छूट दी गई है। केवल एक ही शर्त है कि किसान जहां पर खांडसारी इकाई को स्थापित करना चाहता है, तो उस स्थान से करीब साढ़े सात किमी परिधि के भीतर और कोई दूसरी खांडसारी इकाई नहीं होनी चाहिए। उम्मीद है कि अबकी बार पिछले सत्र की तुलना में अधिक क्रेशर चलेंगे। वहीं, इस बार बीते वर्ष से ज्यादा क्रेशर चलने की उम्मीद है। बीते वर्ष 120 में से 20 क्रेशर ही चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिछले साल सवा तीन लाख क्विंटल गुड़ का हुआ था उत्पादन
क्षेत्र के क्रेशर मालिकों ने तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में एक दो ईकाई चालू हो जाएगी। पिछले साल चली 20 इकाईयों ने 30 लाख 56 हजार क्विंटल गन्ने की पैराई कर 3 लाख 24 हजार क्विंटल गुड़ और 11 हजार क्विंटल कच्ची खांड़ का उत्पादन किया था। अधिकारियों द्वारा घटतौली रोकने को 129 निरीक्षण किए, पर गड़बड़ी कहीं पर नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें