फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद- हेमेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। नेशनल हाईवे पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर साहनपुर के निकट डंपर की चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार तीन युवक में से एक युवक डंपर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी भी मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गंभीर रूप से युवक को सीएचसी समीपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक हेमेंद्र कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव थंबूवाली निवासी धनश्याम सिंह का पुत्र है। बताया जाता है कि हेमेंद्र अपने साथी भोले व एक अन्य के साथ बाइक से साहनपुर में एक रिश्तेदारी में आया था। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें