आरएसएस के जिला संघचालक का अंतिम संस्कार
नजीबाबाद। आरएसएस के जिला संघचालक सुभाष चंद्र कुमार का श्री मालिनी श्मशान घाट नजीबाबाद पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में आरएसएस और हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए।
वारस कांप्लेक्स निवासी सुभाष चंद्र कुमार की बृहस्पतिवार को उस समय मौत हो गई थी जब वह मोहल्ला मजीदगंज से स्कूटर से जा रहे थे और एक मकान की अचानक रेलिंग उनके ऊपर गिर गई थी। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे।
आरएसएस के विभाग कार्यवाह मूलचंद, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष एमपी सिंह, विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, आरएसएस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, सुंदर गोयल, तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, आशु अग्रवाल , संतकुुमार अग्रवाल, संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, लक्ष्मी कांत शर्मा,डॉ.एसके जौहर, डॉ राजीव अरोड़ा, पंकज शर्मा, संजय त्यागी,एसपी मित्तल, अंशुल मेहरा, शोभित मित्तल, हेमंत अग्रवाल, नानक चंद आढ़ती सहित हिंदू संगठनों ओर सामाजिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
..........................................
शिक्षण संस्थाओं का रहा अवकाश
नजीबाबाद । आरएसएस के जिला संघचालक की मृृत्युु पर विद्या भारती से जुड़ीं शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहा। साहू छजमल दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लाला मग्घू शरण सरस्वती उमा विद्यालय, निर्मला गोकुल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किसान सहकारी चीनी मिल सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के जिला संघचालक सुभाष चंद्र कुमार की मृत्यु पर शोक सभा उपरांत अवकाश घोषित किया गया।