फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासमपुर बीरू खालसा स्कूल की बदली सूरत

विज्ञापन
बिजनौर के कासमपुर वीरू खालसा के प्राथमिक विद्यालय की ऐसी बदली सूरत। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कासमपुर बीरू खालसा स्कूल की बदली सूरत
विज्ञापन

बिजनौर। विकास क्षेत्र बुढ़नपुर के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर बीरू खालसा के शिक्षकों ने स्कूल की कायाकल्प कर ब्लॉक के दूसरे स्कूलों के लिए मिसाल पेश की है। स्कूल में जहां नामांकन बढ़ा है, वही शिक्षण को रुचिकर करने के लिए प्रोजेक्टर से लेकर पुस्तकालय तक की व्यवस्था है। शिक्षकों के प्रयास की शिक्षा विभाग के अफसर भी शिक्षकों की पीठ थपथपा रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय कासमपुर बीरू खालसा के शिक्षकों ने कायाकल्प कर मिसाल पेश की है। स्कूल में हालांकि प्रधानाध्यापक नहीं हैं। इंचार्ज अध्यापक वैभव चौधरी व सहायक अध्यापक अरशद सैफी के प्रयासों से स्कूल की सूरत ही बदल दी। यह दो शिक्षक ही स्कूल का संचालन कर रहे हैं। शिक्षक वैभव चौधरी बताते हैं कि उनके विद्यालय में वर्ष 2014 से बच्चों के लिए प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था है। पुस्तकालय विद्यालय में है। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापक अरशद सैफी और साथी शिक्षक का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है।
विज्ञापन

इस विद्यालय में वर्ष 2014 में मात्र 16 बच्चे थे। इसी वर्ष स्कूल में शिक्षक वैभव चौधरी की नियुक्ति हुई। अब दोनों शिक्षकों ने मिलकर प्रयास किया तो स्कूल में छात्र संख्या भी बढ़ी। विद्यालय में अब छात्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय मेंटेनेंस के लिए शासन से मात्र 25 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं।
चाहरदीवारी बनी तो और भी सुंदर होगा स्कूल
शिक्षक वैभव चौधरी बताते हैं कि विद्यालय की चारदीवारी बहुत छोटी है। जो कई वर्षों पुरानी है। यदि विद्यालय की मिशन कायाकल्प के तहत चाहरदीवारी बना दी जाए तो स्कूल और भी सुंदर लगेगा।
विज्ञापन

स्योहारा चीनी मिल ने लगवाया सोलर पैनल
प्राथमिक विद्यालय का बीरू खालसा में शिक्षकों के प्रयास को देखते हुए स्योहारा चीनी मिल ने स्कूल में सोलर पैनल लगवा कर स्कूल का सहयोग किया।
शिक्षकों के प्रयास सराहनीय: बीईओ
ब्लॉक बुधनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षक वैभव चौधरी व अरशद सैफी पूरी लगन व मेहनत के साथ स्कूल में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास क्षेत्र के अन्य स्कूलों को भी खालसा स्कूल की तरह ही तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिजनौर के कासमपुर वीरू खालसा का प्राथमिक विद्यालय।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर बीरू खालसा के इंचार्ज अध्यापक वैभव चौधरी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर बीरू खालसा के सहायक अध्यापक अरशद सैफी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें