फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : सजने लगे बाजार, साड़ियों की बिक्री बढ़ी

Fri, 03 Oct 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बाजार में करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं ब्रांडेड साड़ी और सूट की खरीदारी कर रही हैं। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार पूरी तरह से सज चुका है। दुकानों पर बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन, क्रंची शिफॉन साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की अधिक मांग है। दुकानदारों ने भी करवाचौथ को लेकर नई डिजाइन की साड़ियां मंगा ली हैं।
नवरात्रों से ही शुरू हो गई खरीदारी : देवेश अग्रवाल
कपड़ा व्यापारी देवेश अग्रवाल का कहना है कि नवरात्रों से ही बाजार गुलजार है। अब करवाचौथ की तैयारी में महिलाएं जुटी हुई है। ब्रांडेड साड़ियों की मांग ज्यादा है। साड़ी तैयार कराने में समय लगता है। इसलिए, अभी से खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

महिलाएं सूट भी कर रही पसंद : शोभित अग्रवाल
कपड़ा व्यापारी शोभित अग्रवाल ने बताया महिलाएं करवाचौथ के लिए साड़ियों अलावा सूट सहित अन्य कपड़े खरीद रही हैं। जिनकी अभी हाल ही में शादी है। उनमें खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें